अररिया: अररिया कॉलेज के समीप एनएच 327 ई पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 10, 2026 अररिया कॉलेज के समीप एनएच 327 ई पर दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गम्भीर रूप से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं युवक को अधिक चोट लगने की वजह से उनका नाम पता नहीं चल सका था।