सोनपुर: सरस्वती पूजा को लेकर एसडीओ ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की शांति समिति की बैठक
Sonepur, Saran | Feb 10, 2024 शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर सोनपुर एसडीओ कुमार निशांत विवेक ने अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक ली। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि पूजा समिति सदस्य लाइसेंस लेने के बाद ही मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर सकेंगे। साथ ही डीजे पर अश्लील गीत नहीं बजेंगे।