बरेली: सीओ नीलेश मिश्रा ने दी जानकारी, नवाबगंज मुठभेड़ में गोकशी गैंग धराया, दरोगा घायल, एक बदमाश को लगी गोली
सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि नवाबगंज क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक दरोगा घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने 4 अप्रैल की घटना कबूल की, आगे कार्रवाई जारी है।