शामली: शामली में पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्त को रिमांड पर लेकर बरामद की ₹53 लाख की स्मैक
Shamli, Shamli | May 15, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 6 बजे शामली कोतवाली से बताया गया कि पुलिस ने नशा तस्करी की घटना में लिप्त क्षेत्र के गांव खेड़ी करमू निवासी विपिन कुमार नाम के अभियुक्त को कोर्ट के आदेश पर मुजफ्फरनगर जेल से रिमांड पर लिया, जिसकी निशानदेही पर करीब ₹53 लाख कीमत की 265 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।