नवाबगंज: बाराबंकी में थोड़ी सी टशन, थोड़ा सा दिखावा और एक पल में जिंदगी बदल गई
बाराबंकी में देर रात दो बाइक सवार तेज रफ्तार में रेस लगा रहे थे। स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।एक ई-रिक्शा को ओवरटेक करने की कोशिश में यामाहा बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई।बाइक चला रहे पुलकित पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर, चेहरे, पैर और पेट में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।