गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल से किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 123 किसान हुए रिहा, धरना प्रदर्शन रहेगा जारी
ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल की समीप बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए 123 किसानों को पुलिस द्वारा रिहा किया गया। इस दौरान मौके पर सैकड़ो किसानों ने जमकर नारेबाजी की भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रवक्ता सुनील प्रधान ने बताया है कि किसानों का धरना प्रदर्शन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।