गौतम बुद्ध नगर: अजनारा होम्स सोसायटी के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में गिरी, चालक हुआ गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के समीप बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे नाले में गिर गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार तेज काफी तेज थी।