गौतम बुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर सैकड़ों की तादाद में किसानों ने की महापंचायत, भारी पुलिस बल किया गया तैनात
ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में आसपास के जनपदों के सैकड़ों किसानों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं महापंचायत में शामिल होने जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।