विदिशा नगर: मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी हिरासत में, जांच जारी
करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम घाटखेड़ी में पड़ोसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 35 वर्षीय छोटेराम आदिवासी की लाठी-डंडों और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।पुलिस के अनुसार, मृतक का पड़ोसियों के घर आना-जाना था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात पर कहासुनी हुई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई ।