बरेली: बरेली में शराब के नशे में ट्रैक्टर बना मौत का पहिया, 35 वर्षीय महिला की कुचलकर मौत, हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बरेली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए बिथरी चैनपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मजदूरी के विवाद के बाद शराब के नशे में ट्रैक्टर स्टार्ट करने वाले आरोपी के नियंत्रण से वाहन बाहर हो गया और नल पर खड़ी 35 वर्षीय राधा उसकी चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल राधा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।