टोडारायसिंह: टोडारायसिंह में शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग, किसानों का भूसा-उपकरण हुआ राख
Todaraisingh, Ajmer | May 21, 2026
टोडारायसिंह। लांबा कला पंचायत के सदापुरा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर टोडारायसिंह व टोंक से दमकल पहुंची। घटना में करीब आधा दर्जन किसानों के बाड़ों में रखा भूसा, कृषि उपकरण और सिंचाई के एचडीपीई पाइप जलकर राख हो गए।