बटियागढ़: लुकायन गांव में यात्री बस ने बाइक चालक को टक्कर मारी, शिक्षक घायल, अस्पताल में भर्ती
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के लुकायन गांव में बाइक चालक को यात्री बस ने टक्कर मार दी..सोमवार रात करीब 10 बजे घटना के बाद बस स्टाफ और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल शिक्षक देवता प्रसाद पटेल उम्र 55 वर्ष को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया बताया जा रहा महाकाल ओरछा ट्रांसपोर्ट की यात्री बस जबलपुर से ग्वालियर जा रही थी तभी लुकायन गांव के पास हादसा हो गया.