बटियागढ़: मनकपुरा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
रजपुरा चोरईया मार्ग पर मनकपुरा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए,आज 31 मार्च की शाम करीब 6 बजे घटना के बाद घायल मुलु रजक उम्र 60 वर्ष और मोहन पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी बेला पुरवा तहसील बटियागढ़ को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया जहां उनका उपचार किया गया बताया जा रहा दोनों घायल जटाशंकर से बटियागढ़ ब्लॉक अपने गांव लौट रहे थे तभी हादसा हुआ