बटियागढ़: बटियागढ़ में युवाओं ने हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र पर निकाली बाइक रैली
हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र पर बटियागढ़ में युवाओं ने निकाली बाइक रैली निकाली,आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने बंडा रोड कॉलेज परिसर से बाइक रैली की शुरूआत की जो बटियागढ़ नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकली रैली में शामिल युवाओ ने जय श्री राम के जयघोष के साथ पूरे जोश उत्साह से रैली में भाग लिया