बड़वानी: नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष ने दूषित पानी की जांच शिविर पर लगाए गंभीर आरोप
बड़वानी नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने स्वच्छ जल अभियान के तहत लगाए जा रहे जल परीक्षण कैंप पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दूषित पानी को भी जांच के बाद पीने योग्य बताया जा रहा है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दरअसल वे गत रात्रि को स्नेह नगर कालोनी में वितरित हुए दुषित जल की जांच करवाने पहुंचे थे।