Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
snehanshu.58
No video available
1
खाद , डी ए ली की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री का काले झंडे से विरोध.. अंशु अवस्थी , प्रदेश सचिव, म.प्र. किसान कांग्रेस
10.3k views |
Balaghat, Balaghat
| Aug 28, 2021
MORE NEWS
#बालाघाट प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत लांजी में प्रशिक्षण, ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी पर जोर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड लांजी में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामों में गठित प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाता सीएम इंटर्न का एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत लांजी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समिति सदस्यों की क्षमता वृद्धि कर उन्हें ग्राम विकास कार्यों में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में जिला समन्वयक महेश पटले ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कहा कि प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम स्तर पर गठित समितियों को सशक्त बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण से समिति सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ती है और वे ग्राम विकास, जनभागीदारी तथा सामाजिक अभियानों में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान करते हुए कहा कि मां की स्मृति अथवा उनके नाम पर लगाए गए पौधों की देखभाल तब तक की जाए, जब तक वे पूर्ण विकसित वृक्ष न बन जाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन है। बैठक में 12 से 17 अगस्त के बीच आयोजित होने वाली हरियाली कलश नवांकुर सखी यात्रा की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संतोष नगपुरे ने प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को ग्राम विकास गतिविधियों के दस्तावेजीकरण का प्रशिक्षण दिया तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में रमेश असाटकर, घनश्याम पारधी, लवकुश यादव, डोमेश्वर सोनवाने, मुनेश पटले, विजय हटिले, संदीप रामटेककर, अशोक घरते, ज्योति शकरपुड़े, निलेश्वर ठाकरे, गणेश लिल्हारे, तुलसीराम उइके, राजू भीमटे, आकाश ऐडे, अशोक अस्तने, रामदास नगपुरे, राजकुमार नगपुरे, जुनेद शेख, पिंकी अग्रवाल, रज्जू यादव, भूमेश लिल्हारे, क्षत्रपाल सिहोरे सहित नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, सीएम इंटर्न एवं 26 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। #cmmadhyprdesh #JansamparkMP #environment_mp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
#बालाघाट सांसद भारती पारधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने का किया आग्रह बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बुधवार 6 अगस्त को संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के सड़क विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। सांसद श्रीमती पारधी ने केंद्रीय मंत्री से बालाघाट–सिवनी सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र गति से पूरा कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के पूर्ण होने से दोनों जिलों के बीच आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने लखनादौन–रायपुर एक्सप्रेसवे परियोजना के कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। बैठक के दौरान श्रीमती पारधी ने बालाघाट–गोंदिया मार्ग स्थित मर्री टोल प्लाजा पर स्थानीय नागरिकों को टोल शुल्क से राहत प्रदान करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का नियमित उपयोग करने वाले स्थानीय लोगों को टोल शुल्क में छूट अथवा पूर्ण राहत दिए जाने से उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी। सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि बालाघाट–सिवनी लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर सड़क संपर्क और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए उनका सतत प्रयास जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को गति मिलेगी और आमजन को उनका लाभ शीघ्र प्राप्त होगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #nitin_gadkari #bhartipardhimp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
#बालाघाट वृक्ष मित्र अभियान के तहत भजियापार में हुआ पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश जनपद पंचायत क्षेत्र कटंगी अंतर्गत ग्राम भजियापार में 06 अगस्त गुरुवार को ‘वृक्ष मित्र अभियान’ के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अवलेश पारधी, सरपंच प्रतिनिधि झनक ठाकरे, वन समिति अध्यक्ष संतोष सोनवाने, गोधनलाल पटले, मितेश पटले, चंदनलाल पटले, संतोष पटले, सचिव देवकरण कावरे, जनपद पंचायत से एपीओ शैलेंद्र अडमे, हितेश पिपलेवार, धनेन्द्र पटले तथा विद्यालय परिवार से एस.के. चौकसे, देवेंद्र पंचेश्वर, रविकांत पाठक, भामेश्वरी बिसेन, आभा पटले और संगीता उइके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर अवलेश पारधी ने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त वर्षा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘वृक्ष मित्र अभियान’ से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध समाज के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया। #cmmadhyprdesh #JansamparkMP #environment_mp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
#बालाघाट प्रतिबंधित अवधि में मछली विक्रय पर मत्स्य विभाग की कार्रवाई, 86 किलो मेजर कार्प मछली जब्त बालाघाट जिले में मछलियों के प्रजनन काल के दौरान मत्स्याखेट पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मत्स्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 अगस्त को मत्स्य विभाग ने लालबर्रा, बकोड़ा एवं वारासिवनी के मत्स्य बाजारों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित अवधि में मछली विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्रीमती पूजा रोडगे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 86 किलोग्राम मेजर कार्प मछली जब्त की गई। जब्त की गई मछलियों की नीलामी कर प्राप्त होने वाली 4 हजार 500 रुपये की राशि शासन कोष में जमा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मछलियों के प्रजनन काल को सुरक्षित रखने और मत्स्य संपदा के संरक्षण के उद्देश्य से 15 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट एवं प्रतिबंधित अवधि में मछली विक्रय पर रोक लगाई गई है। इस अवधि में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मत्स्य विभाग ने सभी मछुआरों, मत्स्य व्यापारियों एवं आमजन से अपील की है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान मत्स्याखेट एवं मछली विक्रय से संबंधित नियमों का पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #fisheries_mp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
#बालाघाट बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम के लिए चला विशेष जागरूकता अभियान कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री देवेन्द्र सुंद्रीयाल के मार्गदर्शन में जिले में बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 5 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग ने श्रम विभाग के सहयोग से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं कबाड़ दुकानों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर मौजूद नागरिकों, होटल एवं दुकान संचालकों को बाल श्रम न कराने की समझाइश दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया गया। लोगों को बताया गया कि यदि किसी भी बच्चे से श्रम कराया जा रहा हो या उसके साथ किसी प्रकार का शोषण हो रहा हो, तो इसकी तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दें। इस संयुक्त अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग तथा प्रबुद्ध विनायति कल्याणकारी संस्था के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुंद्रीयाल ने आमजन से अपील की है कि बाल श्रम एवं बाल शोषण रोकथाम अभियान में सहभागी बनें तथा किसी भी बच्चे के शोषण या बाल श्रम की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देकर बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने में सहयोग करें। #cmmadhypardesh #JansamparkMP #labour_mp #mp_wcdmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026