गिरिडीह: कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम में रविवार को 9 बजे से दिन भर निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नवजीवन नर्सिंग होम और रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह कपल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित था। इस दौरान 400 से अधिक मरीजों ने नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाया। शिविर में गिरिडीह व आसपास के जिलों से लोग पहुंचे हुए थे।