शाहजहांपुर के एक युवक को लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में एक बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लग गई। मंगलवार रात हुई इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।