झाझा: चुनावी रंजिश को लेकर करहरा बाजार के समीप पैक्स अध्यक्ष पर 4 लोगों ने किया जानलेवा हमला, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज।
Jhajha, Jamui | Jul 31, 2024 करहरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार पर चार लोगों ने चुनावी रंजिश को लेकर रात्रि में जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया। घायल पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया जहां घायल का इलाज किया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि करहरा बाजार से आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने घर बाइक से जा रहा था।