खैर: यमुना एक्सप्रेस-वे पर टला बड़ा हादसा, ईंटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर
Khair, Aligarh | Apr 16, 2026 आपको बता दें अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर आगे धीमी गति से चल रही एक कार को पीछे से आ रहे ईंटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी।बताया जा रहा है कि कार में सवार एक सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ आगरा से दिल्ली ट्रांसफर होकर जा रहा था।