⚠️ यातायात अलर्ट | मंडी–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग
🚨 बारिश बनी मुसीबत : पहाड़ियों से लगातार गिर रहे पत्थर, पुलिस की निगरानी में गुजर रहे वाहन
लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की निगरानी में वाहनों को एक-एक कर सुरक्षित निकाला जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो पूरी सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करें।