कड़ाके की ठंड में अलाव की मांग को लेकर सपा ने मछोदरी तिराहा पर किया विरोध प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के नेता आयुष्मान चन्द्रवँशी के नेतृत्व में मछोदरी तिराहा पर कड़के की ठंड में शहर में किसी चौराहे व तिराहे गलियों में सही तरीके से अलाव ना मिलने का आरोप लगाकर रविवार दोपहर एक बजे विरोध प्रदर्शन किया । सपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान नगर निगम को सोया हुआ बताया और थाली चमच कटोरी पिट कर सोये हुऐ नगर निगम को जगाने का कार्य किया।