जहानाबाद: सदर अस्पताल निर्माणाधीन भवन से निर्माण कार्य के दौरान फिर एक मजदूर गिरा, गंभीर हालत में रेफर, बना चर्चा का विषय
जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में बन रहे नए भवन के निर्माण कार्य के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। ऊंचाई पर काम कर रहा एक मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।