हुज़ूर: भोपाल MANIT में बी.टेक छात्र ने की आत्महत्या, पिता ने MANIT कैंपस में ड्रग तस्करी और रैगिंग के आरोप लगाए
Huzur, Bhopal | Oct 4, 2024 भोपाल के मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) के एक छात्र ने 22 सितंबर 2024को हॉस्टल नंबर 5 के कमरा नंबर 25 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 23 सितंबर को पोस्टमॉर्टम के बाद शवपरिजन को सुपुर्द कर दिया गया। छात्र आदित्य सोहने के पिता बीएन सुहाने दतिया में PWDमें अकाउंट्स ऑफिसर हैं। उन्होंने पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया है।