विकास कार्यों की सिफारिश के मामले में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार में अग्रणी स्थान हासिल किया है। बीते दो वर्षों में उन्होंने 12 करोड़ 8 लाख रुपये के विकास कार्यों का रिकमेंडेशन किया है, जो राज्य के सभी सांसदों में सबसे अधिक है। खर्च के मामले में वे बिहार में पांचवें स्थान पर हैं। संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की राशि मिलती है।