बहराइच: झिन्गहाघाट बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग, घटना के बाद मची अफरातफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
बहराइच शहर के झिन्गहाघाट स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में आग लगने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना सोमवार की है जब झिन्गहाघाट स्थित बस स्टैंड पर एक बस में अचानक आग लग गई इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।