शाजापुर: ग्राम पतोली से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत, जिला पंचायत अध्यक्ष रहे उपस्थित
किसान बंधु जागरूक बनें, सरकार की योजनाओं का फायदा लें और आर्थिक रूप से मजबूत हों। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया ने आज शाजापुर के ग्राम पतोली में विकसित कृषि संकल्प अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के