पूरनपुर: कोतवाली रोड पर बिजली के तारों में फाल्ट होने की वजह से खोखा मे लगी आग मचा हड़कंप
पूरनपुर कोतवाली रोड अधिवक्ता तहसील परिसर के सामने एक युवक का खोखा रखा हुआ जिसमें वह कपड़ों को धोने और स्त्री करने का काम करता है। ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है वुधवार को अचानक विद्युत लाइन में फाल्ट होने की वजह से चिंगारी खोखे पर आकर गिर गई यह देख लोगों में हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद लोगों ने वह मुश्किल आग पर पानी डालकर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टला