पूरनपुर: मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में कूलर से करंट लगने से युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी नाजिम उम्र 23 वर्ष अपने घर पर था। गर्मी अधिक होने की बजह से उसने कूलर को चालू किया तभी अचानक युवक को करंट लग गया यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक की हालत बिगड़ने पर रात्रि के समय उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया।