पूरनपुर: शेरपुर कला धनाराघाट रोड पर जाम लगाने के मामले में 10 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में पिछले कुछ दिनों से लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र से पड्डे लाकर बिक्री की जा रही थी। सोमवार शाम डीसीएम से काले मवेशी को शेरपुर में बिक्री के लिए लाया गया था। पशुओं की बिक्री के बाद डीसीएम लौट रही थी। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। जानकारी लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया था।