पूरनपुर: सिरसा चौराहे पर 2 भाइयों के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, लूट व छीनी बाइक की चाबी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक निवासी लाल बहादुर ने बताया कि वह मंगलवार को अपने भाई पुरुषोत्तम के साथ पूरनपुर आया था। घर बापस जाने के दौरान दोनों भाई हाइवे पर स्थित सिरसा चौराहे के पास चार्ट खाने लगे इसी दौरान सुमित यादव,अमित यादव, सतीश,रामकेशन निवासी बिलंदपुर अशोक ने रंजिशन दोनों भाइयों के साथ गाली गलौज कर लाठी डंडों से पिटाई कर दी।