Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
deepsingh6819
No video available
स्वस्थ भारत की ओर #सांस #अस्थमा #जोड़ों #घुटनों का दर्द जड़ से खत्म रिनेटस नोवा संपर्क करें #8708641446#
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Nov 11, 2021
#सांस
#अस्थमा
#जोड़ों
#घुटनों
#8708641446
MORE NEWS
डेढ़ #करोड़ की कीमत की #हैरौइन के साथ युवक को किया काबू
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 24, 2026
एक-एक वोट देश के भविष्य के लिए मूल्यवान - दुर्गेश करतारपुरा में मतदाता सत्यापन अभियान में जांचें मतदाताओं के दस्तावेज यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम के विभिन्न वार्डों में मतदाता सत्यापन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में करतारपुरा क्षेत्र बूथ नंबर 49, 50 एवं 63 पर विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शत-प्रतिशत सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। इस विशेष अभियान के दौरान महावीर शक्ति केंद्र प्रभारी ममता सेन, बीएलओ रेखा गुलाटी व स्वच्छ भारत मिशन टीम से आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। इस अवसर पर करतारपुरा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर और उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों ने निर्वाचन आयोग की इस घर-द्वार पहल की सराहना की और मौके पर ही अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष बूथ स्थापित करने के साथ-साथ घर-घर जाकर नागरिकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के तहत स्थानीय निवासियों को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, पुराने नामों में संशोधन कराने, निवास स्थान बदलने पर स्थानांतरण (शिफ्टिंग) करने तथा अपात्र व मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। यदि नाम, पते या उम्र में कोई त्रुटि है, तो समय रहते फॉर्म भरकर उसमें सुधार करवाएं ताकि भविष्य में मतदान के समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पात्र और विशेषकर युवा नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। शक्ति केंद्र प्रभारी ममता सेन व नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन के आईईसी एक्सपर्ट दुर्गेश कुमार ने कहा कि एक-एक वोट देश के भविष्य के लिए मूल्यवान है। भारत निर्वाचन आयोग के इस विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ और संबंधित टीमें लगातार फील्ड में रहकर मुस्तैदी से काम कर रही हैं।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 24, 2026
छापेमारी में छह दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलिथीन, काटे चालान, वसूला 32 हजार रुपये जुर्माना नगर निगम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने वर्कशॉप व शादीपुर रोड पर की छापेमारी यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को नगर निगम व हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने वर्कशॉप रोड व शादीपुर रोड पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान छह दुकानदारों के पास से सिंगल यूज प्लास्टिक अर्थात प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। निगम द्वारा सभी छह दुकानदारों के मौके पर चालान किए गए और उनसे 32 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया तो चालान के साथ सामान भी जब्त किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः रोक लगाने को लेकर नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर जोन 1 में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह और जोन 2 में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। बुधवार को एसआई सुशील शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जेई गौरव, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के विशेषज्ञ आकाश कुमार व होमगार्ड के जवानों की टीम ने सबसे पहले जगाधरी वर्कशॉप रोड पर एक डिस्पोजल विक्रेता की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी में यहां प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। जिस पर निगम की टीम ने दुकानदार का मौके पर चालान किया गया और बरामद पॉलिथीन को जब्त किया गया। इसके बाद टीम शादीपुर रोड पर पहुंची। यहां पांच दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई। निगम द्वारा सभी दुकानदारों के चालान किए गए। सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा ने दुकानदारों को स्पष्ट किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है और इसका उपयोग करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। सीएसआई विनोद बेनीवाल ने कहा कि निगम आयुक्त के निर्देशों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2020 से सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पॉलीथिन, प्लास्टिक के चम्मच, डोने, गिलास, आइसक्रीम की स्टिक, प्लेट, कप, कांटे, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट, थर्माकोल का सजावटी सामान, पीवीसी बैनर, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे समेत 19 प्लास्टिक आइटम के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि कोई इन्हें बेचता है तो उसके खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाती है। निगम की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने आमजन से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। इनकी जगह कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करें, ताकि प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता बहुत जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमों का पालन करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 24, 2026
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ठंडे मीठे पानी की छबील सेक्टर 18 (मेन रोड)जगाधरी। ब्लेस्ड लेडीज 18 पार्ट 1 और अग्रवाल महिला संगठन की और से निर्जला एकादशी के अवसर पर किया गया सबसे बड़ा पुण्य कार्य। हुडा 18 वेलफेयर एसोसिएशन प्रधानजी का भी रहा सहयोग।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 24, 2026
यमुनानगर, 24 जून । जिला सचिवालय के सभागार में जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंकों का केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में अहम योगदान होता है, सरकार की अधिकांश योजनाएं बैंकों से जुड़ी हुई होती है। इसलिए योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में बैंक की सबसे बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरतमंद को समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाती है, वह आत्मनिर्भर होकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर सकता है। इसलिए सभी बैंकों का यह दायित्व बनता है कि वे सरकार की योजनाओं के तहत ऋण लेने वालो आवेदकों को ऋण उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि बैंक के अधिकारी व कर्मचारी पात्र व्यक्ति की ऋण के माध्यम से सहायता कर देते हैं तो ऋण लेने वाले व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि आगामी बैठक में सभी बैंकों के अधिकारी भाग लेना सुनिश्चित करें और जो बैंक अधिकारी बैठक में भाग नहीं लेते उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में अवश्य लाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बैठक में उपस्थित सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी बैठक में अपने-अपने बैंकों से संबंधित रिकार्ड की जानकारी अच्छी तरह से लेकर आएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत यदि किसी बेरोजगार युवा को बैंक की ओर से ऋण संबंधी सहयोग प्राप्त हो जाता है तो वह स्वरोजगार अपनाकर अपना व अपने परिवार का गुजारा ठीक से कर सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी होती है, इसलिए जब भी कोई पात्र व्यक्ति योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन करता है, उस व्यक्ति को सरकार की योजना के बारे सही जानकारी देें और जो भी आवश्यक दस्तावेज चाहिए उसकी जानकारी भी प्रदान करें ताकि पात्र व्यक्ति को ऋण लेने में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। इस प्रकार बैंक अधिकारी युवाओं को रोजगार तथा स्वावलंबी बनाने के लिए संवेदनशील होकर ऋण वितरण करें। उन्होंने कहा कि आवेदकों के आवेदन को अनावश्यक लंबित न रखा जाए तथा लाभार्थियों के प्रति संवेदनशील बने। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में एजेंडे में रखे बिन्दुओं बारे सम्बन्धित बैंक अधिकारियों से बिंदु वाइज समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों का केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्ति को प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान होता है। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री परिवार समृद्धि योजना, मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्व-निधि योजना, स्टैंड अप इंडिया स्कीम सहित अन्य योजनाओं के तहत बैंकों द्वारा जो कार्य लंबित हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ जल्द से जल्द लोगों को दें। सभी बैंक यह भी सुनिश्चित कर लें कि इन सभी योजनाओं का लाभ एक समय सीमा में लोगों को दिया जाए और इस तरह की योजनाओं का लाभ सभी सही पात्रों को ही दिया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी व विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योग्य पात्रों को लाभ दिलवाने की दिशा में कार्य करें। इस बैठक में एलडीएम सुभाष चन्द , आरबीआई एलडीओ मनु भारद्वाज, नाबार्ड से सुनील कुमार सहित सभी बैंकों के डीसीओ व उनके प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 24, 2026
स्वस्थ भारत की ओर #सांस #अस्थमा #जोड़ों #घुटनों का दर्द जड़ से खत्म रिनेटस नोवा संपर्क करें #8708641446# - Jagadhri News