बिदुपुर: बिदुपुर में पुलिस और एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 112 ग्राम गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार
बिदुपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गणेश गांव में बिदुपुर पुलिस एवं एएलटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक गुमटीनुमा दुकान से 112 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। सूचना मिली थी कि एक गुमटीनुमा दुकान में नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही है।