सदर: मड़ियांव में शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Sadar, Lucknow | May 24, 2026 लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केशवनगर स्थित कबाड़ मंडी के पास एक युवक हथियार लेकर खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सौरभ उर्फ पीयूष निवासी शाहजहांपुर को पकड़ लिया।