कुरावली: कुरावली नगर में बुद्ध जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा
नगर के गंगापुर खेल मैदान से विधि विधान से भगवान बुद्ध का पूजन अर्चन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड धार्मिक धुनों को विखेरता चल रहा था। जिसके पीछे श्रद्धालु झंडा लेकर चल रहे थे। तत्पश्चात भव्य रथ पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा विराजमान थी। शोभायात्रा के दौरान दो बैंड तथा भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित झाकियां देखने को मिली।