बदायूं: बदायूं के उझानी में आवारा कुत्तों और बंदरों से परेशान होकर 60 लोगों ने लगवाई एंटी रैबीज वैक्सीन
Budaun, Budaun | Jun 30, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों इनके हमलों में घायल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में घायल लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को एक बजे के आसपास अस्पताल में लगभग 60 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई ।