कौंच: कोंच में बाबू पैलेस के पास सड़क पर खड़ी OLA स्कूटी में लगी आग, बैटरी से भयंकर धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी
Konch, Jalaun | Apr 14, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में बाबू पैलेस के पास मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे सड़क पर खड़ी OLA स्कूटी में अचानक आग लग गई, वही बैटरी स्कूटी में भयंकर धुआं निकलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई, वही आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई, फिलहाल शॉर्ट सर्किट या तकनीकि खराबी से बैटरी स्कूटी में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।