तोकापाल: जगदलपुर: तोकापाल हिंदी माध्यम स्कूल के बंद होने की आशंका से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश
Tokapal, Bastar | May 31, 2025 तोकापाल की एकमात्र प्राचीन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तोकापाल हिंदी माध्यम, जो कि 1936 में स्थापित की गई थी, वर्तमान में बंद होने की कगार पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस विद्यालय को बंद करने के लिए प्रशासन की तैयारी चल रही है जिसका ग्रामीण तीखा विरोध कर रहे हैं।