पंचकूला: मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में एक गाड़ी से सामान हुआ चोरी, शिकायत के बाद हुआ मामला दर्ज
मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में खड़ी एक गाड़ी से सामान चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया है कि मेरी फॉर्च्यूनर गाड़ी से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सामान चोरी कर लिया गया है। जिसमें एचपी का लैपटॉप और जरूरी कागजात शामिल हैं। वहीं पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।