पंचकूला: कृषि विज्ञान केंद्र पंचकूला में पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र , पंचकूला में पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण “दुग्ध व दुग्ध उत्पादन एवं प्रसंस्करण” विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र की संयोजिका डॉक्टर श्रीदेवी के नेतृत्व में आज किया गया। कोर्स डायरेक्टर डॉक्टर गुरनाम सिंह कृषि अर्थशास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ।