पंचकूला: उपायुक्त एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के चेयरमैन की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में हुई बाल कल्याण समिति की तिमाही बैठक
उपायुक्त एवं जिला बाल संरक्षण ईकाई के चैयरमेन सुशील सारवान की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में बाल कल्याण समिति की तिमाही समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को रेड करके जिले से बाल श्रम व बच्चों से भीख मंगवाने जैसी बुराई को दूर करने के निर्देश दिए।