किरनापुर: जिले के किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती सीखने राजस्थान रवाना, किरणापुर तहसील के किसान भी शामिल
बालाघाट जिले के किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उन्नत तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से गत दिवस जिले के किसानों का दल भीलवाड़ा, राजस्थान के लिए रवाना किया गया। जन संपर्क कार्यालय से सोमवार लगभग देर शाम 6 57 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दल को उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय, प्रगतिशील किसान यशवंत लिल्हारे, सहायक संचालक कृषि राजेश खोब्रागड़े एवं वरि