गुना कलेक्टर के निर्देशन में गुना जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जारी है। 18 दिसंबर को BMO चाचौड़ा डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा, अभियान में चाचौड़ा क्षेत्र के 20 गांव का चयन हुआ है। इनमें 7497 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। आशा कार्यकर्ता CHO एएनएम और आशा सुपरवाइजर की टीम घर-घर जाकर हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बना रही है।