सांगानेर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने PM नरेंद्र मोदी के 12 साल में राजस्थान में विकास की गिनाई उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूर्ण होने पर केंद्रीय रेल सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज जयपुर में मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में रेलवे के क्षेत्र में किए गए विकास की उपलब्धियां गिनाई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी।