बालोद: दल्लीराजहरा के प्रसिद्ध राम मंदिर में चोरी, दो महिलाओं ने रसोई से पूजा का सामान किया पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Balod, Balod | Jun 13, 2026 दल्लीराजहरा के प्रसिद्ध राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर की रसोई से भगवान को भोग लगाने और पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले पीतल के बर्तन व अन्य सामग्री पार कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।