रैणी: डोरोली गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, आमजन में भारी आक्रोश
Reni, Alwar | Jun 3, 2026 डोरोली गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, आमजन में भारी आक्रोश डोरोली गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।