कैराना: कैराना में रामडा के ग्रामीण से होम लोन दिलाने का झांसा देकर ₹1.44 लाख ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी याकूब ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि दिसंबर 2025 में उसे जानकारी मिली कि आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट निवासी कविता कुमारी होम लोन दिलवाने का कार्य करती है। इसके बाद उसने संपर्क किया, तो युवती ने उसे 20 लाख रुपये का बैंक से होम लोन दिलाने का भरोसा दिया।