हुज़ूर: LPG गैस किल्लत पर नरेला में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे
Huzur, Bhopal | Mar 21, 2026 राजधानी भोपाल में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक गैस एजेंसी के बाहर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और महिलाओं को लकड़ी से खाना बनाने वाले चूल्हे उपहार स्वरूप भेंट किए |