बिजावर के श्री जानकी निवास मंदिर में शुक्रवार की शाम 4 बजे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बिजावर श्री सुनील कुमार हिंगवासिया के सेवानिवृत्ति एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन व सराहनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।