रामानुजगंज: रामानुजगंज नाके पर मसूर दाल से भरे ट्रक पर कार्रवाई, वसूला गया पांच गुना मंडी शुल्क
रामानुजगंज शुक्रवार कृषि उपज मंडी प्रशासन ने रामानुजगंज अंतरराज्यीय नाके पर जांच के दौरान मसूर दाल से लदे एक ट्रक पर कार्रवाई की। ट्रक CG 15 DZ 7165 रायपुर से बिहार के छपरा जा रहा था। जांच में ट्रक में बड़ी मात्रा में मसूर दाल एवं मसूर खड़ा दाल पाई गई। दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक आवश्यक मंडी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर वसूली कीकार्रवाई की गई